बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Srimad Bhagavat Katha Knowledge Week... Devotees Sway in Ecstasy Upon Hearing the Accounts of Lord Krishna's Birth and Childhood Pastimes.

Hapur News: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह... श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीलाएं सुनकर झूमें भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavat Katha Knowledge Week... Devotees Sway in Ecstasy Upon Hearing the Accounts of Lord Krishna's Birth and Childhood Pastimes.
गढ़ में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते व्यास। स्रोत भक्त
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला राजीव नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के पांचवे दिन सोमवार को व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल-लीलाओं का वर्णन किया। व्यास ने भक्तों से अहंकार का त्याग करने का आह्वान भी किया।
Trending Videos


व्यास बाल योगी महाराज ने बताया कि कंस का वध करने और ब्रह्माण्ड को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए श्री हरि ने मथुरा के कारागार में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। जहां से पिता वासुदेव उन्हें नंदग्राम में बाबा नंद के यहां छोड़ आए। वहीं पर श्रीकृष्ण का लालन-पालन हुआ। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए व्यास ने शैशवास्था में ही उनके द्वारा राक्षसों के संहार की कथा सुनाईं। उन्होंने कहा कि अपवित्रता का नाम ही पूतना है। व्यास ने कालिया नाग की कथा के दौरान इंद्रियों को वश में करने का वर्णन किया। देवराज इंद्र के अहंकार और गोवर्धन महाराज की कथा के वर्णन के दौरान भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। व्यास ने बताया कि देवराज के अहंकार को दूर करने के लिए ही प्रभु ने गोवर्धन पूजा की लीला रची। व्यास ने कहा कि अहंकारी जीव कभी भक्त नहीं हो सकता। इसलिए अहंकार को त्याग कर प्रभु की शरणागत होना चाहिए। इस दौरान कमलेश देवी, गोकल चन्द सिंघल, तनुज सिंघल, दुर्गेश सिंघल, वंश, प्रिंस, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed