बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tractor Stuck in Dug-Up Road; Traffic Jam Lasts for Hours

Hapur News: खुदी सड़क में फंसा ट्रैक्टर, घंटों लगा रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor Stuck in Dug-Up Road; Traffic Jam Lasts for Hours
पिलखुवा में सड़क के गड्ढे में फंसा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। रेलवे रोड पर बीच सड़क की खुदाई के कारण बुधवार सुबह बड़ा अवरोध खड़ा हो गया, जब सीमेंट से लदा ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया और उसे निकालने में काफी देर लग गई। इस दौरान पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
Trending Videos

नगर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड पर छह इंच का पाइप डालने के लिए सड़क के बीचोंबीच लंबा हिस्सा खोद दिया गया है। पतले पाइप के लिए पूरी सड़क तोड़ देने से हालात बिगड़ गए हैं और रोजाना गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह इसमें ट्रैक्टर के फंसते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों को घंटों जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिना योजना के सड़क तोड़ने पर नाराजगी जताई और इसे लापरवाही बताया। ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है और जल्द ही सड़क को ठीक कराकर यातायात सुचारू किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed