सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sugar mills owe Rs 389 crore, farmers' work stalled

Hapur News: चीनी मिलों पर 389 करोड़ बकाया, अटके किसानों के काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills owe Rs 389 crore, farmers' work stalled
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर किसानों का करीब 389 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान में तेजी नहीं आने से किसान परेशान हैं। लाखों क्विंटल गन्ना इन मिलों से हटाए जाने के बाद भी भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
Trending Videos

चीनी मिल पर आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि वर्तमान सत्र का सिंभावली चीनी मिल पर किसानों का 285 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 104 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि सिंभावली मिल के गोदाम में चीनी का स्टॉक महज 5.70 लाख क्विंटल रह गया है, 16 हजार क्विंटल पुरानी चीनी भी बाकी है। इस चीनी से पूरा भुगतान कर पाना संभव नहीं है। ब्रजनाथपुर मिल के स्टाक में करीब 1.26 लाख क्विंटल नई और 14 हजार क्विंटल पुरानी चीनी ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों जिला प्रशासन के समक्ष बैठक में सिंभावली मिल की ओर से हर महीने करीब 50 करोड़ और ब्रजनाथपुर मिल द्वारा 20 करोड़ के भुगतान का वादा किया था लेकिन अब यह वादा हवाई हो गया है। इसका आधा भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर, जल्द गन्ना भुगतान कराने की मांग उठाई है। इस मौके पर कटार सिंह, मोनू त्यागी, राधे त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed