{"_id":"69c6ccff4717da9db70b7d0a","slug":"tenants-in-garh-and-simbhavali-face-increased-difficulties-due-to-the-lack-of-utility-connections-hapur-news-c-306-1-gha1004-121127-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ व सिंभावली में किरायेदारों को कनेक्शन न होने से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ व सिंभावली में किरायेदारों को कनेक्शन न होने से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
गढ़ में गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर परेशान खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र में एलपीजी को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर बाहरी क्षेत्रों से आकर किराये पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास स्थानीय पते पर गैस कनेक्शन नहीं है। ऐसे में उन्हें घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
स्थिति यह है कि कई उपभोक्ता जुगाड़ के जरिये गैस सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। वहीं, सरकार द्वारा अनिवार्य की गई ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण भी सिलिंडर की बुकिंग बंद हो रही है। इससे समस्या और गहरा गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक नियमों का हवाला देकर उन्हें टाल रहे हैं, जबकि दूसरी ओर होटलों और ढाबों पर खुलेआम सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिना सिफारिश के सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर ब्लैक में गैस बेचने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को नजरअंदाज कर व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। इसके बावजूद जमीनी हकीकत उपभोक्ताओं की परेशानी को उजागर कर रही है। लोगों ने प्रशासन से एजेंसियों की जांच कर निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ता को राहत मिल सके।
एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। समय-समय पर एजेंसियों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी का जा रही हैं।
Trending Videos