सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The bullion market lies deserted due to price fluctuations.

Hapur News: कीमतों में उतार-चढ़ाव से सूना पड़ा सराफा बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The bullion market lies deserted due to price fluctuations.
सराफा बाजार में दुकान से सहालग के लिए जेवरात खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सोने-चांदी की कीमतों में हो रहे उतार चढ़ाव ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ती कीमतों के चलते दुल्हनों के गहने भी हल्के हो गए हैं। शादी में चांदी के बर्तन, सिक्के समेत अन्य सामान की खरीद में भी कमी आई है।
Trending Videos

शहर के सराफा बाजार में बढ़ती महंगाई का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव से शादी वाले घरों के लोग परेशान हैं। पहले शादी में बिछुआ, पायल, चांदी के बर्तन और बरातियों, रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए चांदी के सिक्कों की खूब खरीद होती थी। महंगाई के कारण बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। इनकी खरीद 70-80 फीसदी तक कम हो गई है। लोग हल्के वजन की चीजें ही खरीद कर रहे हैं। अब डिमांड पर ही सामान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों को देखते हुए ग्राहक अब 18 कैरेट के गहनों पर अधिक जोर दे रहे हैं। 20 फीसदी ही खरीदार ऐसे हैं जो 20-22 कैरेट के गहने बनवा रहे हैं। ज्वेलर्स सौरभ शर्मा ने बताया कि ईद के बाद सहालग की शुरुआत होने से बाजार में खरीदारों का आवागमन शुरू हुआ है। लेकिन महंगाई के चलते हल्के वजन के गहनों की मांग ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर भी लोग परेशान हैं। दाम में गिरावट की उम्मीद का भी ग्राहक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed