सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The daughter-in-law went back to her parents' home after not receiving a gas cylinder for five days.

Hapur News: पांच दिन से सिलिंडर नहीं मिला तो मायके चली गई बहू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law went back to her parents' home after not receiving a gas cylinder for five days.
अपना घर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गैस सिलिंडर की किल्लत अब घरों में विवाद का कारण बन रही है। घर में गैस सिलिंडर न होने के कारण एक बहू ने चूल्हे पर खाना बनाने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई। यह मामला नगर के मोहल्ला राजीव विहार का है। शनिवार को दिल्ली रोड पर अपना घर कॉलोनी स्थित एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंची महिला रजनी ने जब वहां मौजूद कर्मचारी को अपना दुखड़ा सुनाया तो सभी चौंक गए।
Trending Videos

महिला रजनी ने बताया कि पांच दिन से घर में गैस सिलिंडर नहीं है। दो बार परिवार के लोग पहुंचे लेकिन लंबी लाइन के कारण बिना सिलिंडर लिए वापस लौट गए। गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण बेटे की बहू ने चूल्हे पर खाना बनाने से इन्कार कर दिया है। यहां तक कि बहू कुछ दिन के लिए मायके चली गई है। शनिवार की सुबह सात बजे से वह भी लाइन में लगी हुई हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी सिलिंडर नहीं मिला है। बिना गैस सिलिंडर के पूरा परिवार परेशान है। वहीं, एजेंसी पर दोपहर 12 बजे गैस खत्म होने की सूचना के बाद रजनी को फिर मायूसी हाथ लगी। उन्हें शाम के समय सिलिंडर दिलाने का वादा कर्मचारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेले पर हो रहा घरेलू सिलिंडर का प्रयोग
नगर में चाट-पकौड़ी के ठेलों पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है, जबकि घरेलू सिलिंडर के लिए हर दिन लंबी-लंंबी लाइनें लग रही हैं। बुलंदशहर रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड, मीनाक्षी रोड, गोल मार्केट आदि मार्गों व बाजारों में प्रतिदिन लगने वाले ठेलों पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग हो रहा है।
तीन दिन बाद भी नसीब नहीं हुआ सिलिंडर

मजीदपुरा निवासी मुमताज ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। दो बार स्टॉक में सिलिंडर न होने की जानकारी दी गई। बिना वजह आकर परेशान होना पड़ रहा है। सिलिंडर न मिलने के कारण पूरा परिवार परेशान है।
एक सप्ताह से लगातार आ रहा हूं
फिरोज बिल्डिंग निवासी मुकर्रम ने बताया कि परिवार बड़ा है। प्रत्येक माह दो सिलिंडर की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन इन दिनों एक सिलिंडर भी नहीं मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार आ रहा हूं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। कमर्शियल सिलिंडर की डिमांड भेजी गई है। महिला रजनी या उनके परिवार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान कराया जा रहा है।

अपना घर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद

अपना घर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed