सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The fast was broken on Ashtami after worshipping young girls.

Hapur News: अष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर खोला व्रत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The fast was broken on Ashtami after worshipping young girls.
चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार सुबह से ही देवी मंदिरों में महागौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मां की पूजा करने पहुंचे।
Trending Videos

घरों में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। वहीं कन्या के पांव पखारकर चुनरी ओढ़ाई और आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रामनवमी मनाई जाएगी। साथ ही कन्याओं का भी पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के श्री चंडी मंदिर, हरमिलाप देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर सहित शहर से लेकर गांवों तक देवी मंदिरों में सुबह से ही मां महागौरी की पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। पूजा के बाद कन्या पूजन किया गया। कंजकों को हलवा पूरी का भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष केसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी व नवरात्र नवमी व्रत, हवन, कन्या पूजन सर्वार्थ सिद्धि योग में किया जाएगा।
कन्याओं का पूजन कर बांटे उपहार: सेवा भारती द्वारा अष्टमी पर पन्नापुरी स्थित बाल शिक्षा एवं संस्कार केंद्र पर कन्या पूजन किया गया। कन्या पूजन में करीब 80 कन्याओं को भोग लगाकर प्रसाद परोसा। इसके बाद सभी को कॉपी, पेंसिल, पेन, बिस्किट, आदि का वितरण किया। इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता, ब्रजेश सर्राफ, घनश्याम कश्यप, राधारमण माहेश्वरी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article