{"_id":"69c6ce4dc97e06feaf0e259c","slug":"the-municipal-board-meeting-will-now-be-held-on-april-4-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139057-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अब चार अप्रैल को होगी पालिका की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अब चार अप्रैल को होगी पालिका की बोर्ड बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की बोर्ड बैठक अब मार्च माह में नहीं होगी। बैठक को चार अप्रैल को आयोजित कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में लगातार हो रही देरी बताती है कि पालिका में अंदरुनी कलह चल रही है, लेकिन इस कारण शहर में होने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सभी विभागों का वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलता है। मार्च से पहले अधिकारियों को आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होता है, इसमें बीते, वर्तमान और आगामी वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा शामिल होता है। किस मद और कार्य पर कितनी धनराशि खर्च की जाएगी। इसी पर आधारित पूरी जानकारी रहती है। इसके अलावा साफ-सफाई, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति, चालक व हेल्पर की नियुक्ति सहित अन्य टेंडर की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो जाती है। इस कारण मार्च में होने वाली बैठक बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है। बावजूद इसके बोर्ड बैठक 31 मार्च तक होना मुश्किल है। मार्च के अंत में बैठक की तैयारी की गई है, जबकि यह तैयारी फरवरी माह से शुरू होनी चाहिए थी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मार्च माह का अंतिम समय चल रहा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी वित्तीय वर्ष के कार्यों को निपटाने में लगे हैं। इस कारण बोर्ड बैठक को अब चार अप्रैल को कराने की तैयारी है।
Trending Videos