{"_id":"69c6d56e456e534ecb046c0d","slug":"the-shuttle-and-delhi-bareilly-passenger-trains-will-remain-cancelled-today-and-tomorrow-hapur-news-c-135-1-hpr1003-139034-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज और कल निरस्त रहेगी शटल और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज और कल निरस्त रहेगी शटल और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर रेलवे के दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेलखंड के यमुना ब्रिज पर शनिवार और रविवार को कार्य के चलते पावर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली बरेली-दिल्ली और शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री शटल पैसेंजर और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गाजियाबाद व दिल्ली के विभिन्न के स्थानों के लिए रवाना होते हैं। 28 और 29 मार्च को दिल्ली के यमुना ब्रिज के निर्माण में रेल पथ को जोड़ने के लिए पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहने के चलते इन दोनों ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
बरेली से दिल्ली जाने वाली और तिलक ब्रिज से बुलंदशहर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 28 मार्च और दिल्ली से बरेली जाने वाली व बुलंदशहर से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 मार्च को निरस्त रहेगी। वहीं, मुरादाबाद से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज और नई दिल्ली के रास्ते होगा। इस दौरान विवेक विहार और दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं हो सकेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ऐसे में यात्री अन्य ट्रेनों का सहारा लेकर अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
Trending Videos