सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thieves Break into Locked House; Make Off with Jewelry and Cash Worth Lakhs

Hapur News: बंद मकान में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves Break into Locked House; Make Off with Jewelry and Cash Worth Lakhs
गढ़ के छोटा बाजार मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला छोटे बाजार में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब परिजन सुबह घर पहुंचे और अंदर का नजारा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


पीडि़त विक्रम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और वहीं रहते हैं। अर्जुन के दोनों बच्चे गढ़ में ही विक्रम सिंह के साथ रह रहे हैं। पिछले दो दिनों से अर्जुन का मकान बंद पड़ा था और बच्चे विक्रम के घर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि कमरे अस्त-व्यस्त पड़े हैं। अलमारी और सेफ के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में एक गले का सेट, एक अंगूठी, दो लोंग और करीब दस हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीडि़तों के अनुसार कुल नुकसान दो लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और जीने के रास्ते नीचे उतरकर मुख्य गेट को तोडकऱ अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने आराम से पूरे घर को खंगाला और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गढ़ के छोटा बाजार मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

गढ़ के छोटा बाजार मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed