सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young Man Dies After Falling from Roof; Family Plunged into Turmoil

Hapur News: छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Falling from Roof; Family Plunged into Turmoil
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के पुरानी दिल्ली रोड निवासी अब्दुल (40) की रविवार की रात छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos


पुरानी दिल्ली रोड निवासी जुल्फेकार ने बताया कि रविवार देर रात उनके बेटे अब्दुल किसी काम से अपने मकान की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे फर्श पर आ गिरे। अब्दुल के गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए हापुड़ के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हंे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इस हादसे के बाद नगर में शोक का माहौल बना हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। सोमवार दोपहर को अब्दुल का गमगीन माहौल के बीच दफीना करा दिया गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed