{"_id":"69c97b6a13ed50ce83029cfa","slug":"three-feet-of-water-floods-chandralok-colony-streets-due-to-clogged-drain-doorsteps-submerged-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139170-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाला चोक होने से चंद्रलोक कॉलोनी की सड़कों पर भरा तीन फुट पानी, घरों की दहलीज लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाला चोक होने से चंद्रलोक कॉलोनी की सड़कों पर भरा तीन फुट पानी, घरों की दहलीज लबालब
विज्ञापन
चंद्रलोक कालोनी के मुंख्य रास्ते पर भरा नाले का पानी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की बदहाल व्यवस्था से मोदीनगर रोड का मुख्य नाला गंदगी के चलते अवरुद्ध हो गया है। इस कारण चंद्रलोक कॉलोनी की मुख्य सड़कों पर करीब तीन फिट तक पानी भर गया है। घरों की दहलीज तक दूषित पानी पहुंच गया है। स्थानीय सभासद के घर के बाहर और मोदीनगर रोड पर भी गंदा पानी बहता नजर आया। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
नालों की साफ-सफाई पर करोड़ों का बजट स्वाहा होता है। लेकिन शहर के किसी भी हिस्से में जाकर नालों की बदहाली देखी जा सकती है। मोदीनगर रोड पर बने मुख्य नाले की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। रविवार को नाला गंदगी से बंद हो गया है। इसका गंदा पानी चंद्रलोक कॉलोनी की मुख्य सड़कों पर भर गया। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
एक तरफ पालिका को स्मार्ट बनाने का दावा किया जा रहा है। करोड़ों के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। दूसरी ओर पालिका से तीन किलोमीटर के दायरे में गंदे पानी की तक की निकासी नहीं हो पा रही है। रविवार को चंद्रलोक कॉलोनी में बिना बरसात के जलभराव हो गया। लोगों को शहर तक आने के लिए रास्ते बदलने पड़े। कुछ लोगों को पानी के बीच से ही गुजरना पड़ा।
इसी के पास जसरूपनगर के वाह्य छोर पर भी फैक्टरियों से आने वाला दूषित पानी भरा है। इससे लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। यहां भी मामला कई विभागों के बीच फंसा होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। देर शाम तक नाले से सिल्ट हटाने का कार्य किया जा रहा था।
आए दिन होती है परेशानी
डिंपल गुप्ता का कहना है कि नाला बंद होने से आए दिन सड़कों पर जलभराव हो जाता है। दूषित पानी होने के कारण दुर्गंध उठती है, बड़ी आबादी यह समस्या झेल रही है। लेकिन पालिका के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
बच्चे नहीं जा पाते स्कूल
मनोज कुमार का कहना है कि सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं। बाजार जाने के कारण गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में पैरों में संक्रमण तक हो जाता है, कोई सुनने वाला नहीं है।
घरों में घुस गया है पानी
पवन का कहना है कि नाला चोक होने के कारण दूषित पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। पानी भरे रहने से घरों की नींव भी कमजोर पडऩे लगी है। यहां के लोगों की यह बड़ी समस्या है, फिर भी अनदेखी की जा रही है।
सफाई का चल रहा है काम
सभासद ज्योति भूपेंद्र का कहना है कि नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस वार्ड की सभासद होने के नाते लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना प्राथमिकता है।
गढ़ रोड के लोगों को कब मिलेगी राहत
गढ़ रोड पर पिछले करीब एक साल से नाला बनाने का कार्य चल रहा है। लेकिन यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। सरकारी अस्पताल के साथ ही स्थानीय क्षेत्रों में भीमनगर की सड़केंं पानी से लबालब रहती हैं। गढ़ रोड की एक साइड पिछले काफी समय से बंद ही चल रही है। धूल के कारण यहां से लोगों को गुजरना मुश्किल होता है। एलान रोड पर भी जलभराव की समस्या से राहत नहीं मिल रही है।
मोती कॉलोनी के नाले पर खेलते हैं बच्चे
मोती कॉलोनी में नाला कूड़े से भरा पड़ा है, पहली बार देखने पर यह पता नहीं चलता कि यह नाला है कि या फिर कुछ और। यहां के बच्चे इस नाले के ऊपर खेलते भी हैं। कूड़े के नीचे पानी भी रहता है ऐसे में कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन पालिका को इसकी कोई चिंता ही नहीं है।
टीम भेजकर कराया जा रहा निस्तारण
संजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका का कहना है कि नाला निर्माण का कार्य भी इस क्षेत्र में जारी है, इस कारण जल निकासी में कुछ अवरोध हुआ है। टीम को भेजकर साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। लोगों को जलभराव से जल्द राहत मिल जाएगी।
Trending Videos