{"_id":"6989ada9e87311af3f091903","slug":"three-friends-brutally-beat-up-their-fourth-friend-on-suspicion-of-stealing-a-mobile-phone-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दोस्त को दी तालिबानी सजा, मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन दोस्तों ने चौथे के साथ की बेरहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोस्त को दी तालिबानी सजा, मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन दोस्तों ने चौथे के साथ की बेरहमी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ में एक युवक को उसके दोस्तों ने तालिबानी सजा दी। मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन दोस्तों ने चौथे के साथ बेरहमी की। उन्होंने जमकर पिटाई की
युवक को तालिबानी सजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड पर ईंख के खेत के पास तीन दोस्तों ने मोबाइल चोरी करने के शक में चौथे दोस्त को तालिबानी सजा दे दी। आरोपियों ने ईंख के खेत के पास ले जाकर दोस्त को बेरहमी से पीटा और उसकी पीठ पर एक भारी ईंट भी रख दी।
इतना ही नहीं एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले चार युवक आपस में दोस्त हैं। प्रतिदिन चोरों एक साथ बैठकर शराब का सेवन भी करते हैं। दस्तोई रोड पर शनिवार को शराब पीने के दौरान एक युवक का मोबाइल कहीं गुम हो गया।
Trending Videos

गन्नों से बेरहमी से जमकर पीटा
इसके बाद मोबाइल गुम होने वाला युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर चौथे दोस्त को पकड़कर दस्तोई रोड स्थित एक ईंख के खेत के पास ले गए। इसके बाद आरोपियों ने गन्नों से उसे बेरहमी से जमकर पीटा और उसकी पीठ पर एक भारी ईंट भी रख दी। आरोपियों में से ही एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चारों दोस्त द्वारा आपस में प्रतिदिन शराब का सेवन करने की जानकारी मिली है। शराब पीने के दौरान ही एक दोस्त का मोबाइल कहीं गुम हो गया था। तीन दोस्तों ने चौथे दोस्त पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।