{"_id":"69c6d8e270410c10120060d5","slug":"two-friends-lose-their-lives-in-a-road-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139062-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जान
विज्ञापन
मृतक अरुण गुप्ता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी दो दोस्तों की बृहस्पतिवार की देर रात जिला मेरठ के सकौती के पास सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की शाम परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी अरुण गुप्ता (56) नगर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में वर्ष 1999 से लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनके पड़ोसी दोस्त रविंद्र शर्मा (40) बुलंदशहर रोड स्थित संदीप बोबिंस फैक्टरी में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की रात दोनों बाइक पर सवार होकर मेरठ होते हुए हरिद्वार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अरुण गुप्ता का हरिद्वार में भी एक मकान है और वह गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे।
रात करीब दस बजे जिला मेरठ के सकौती के पास नंगली कट के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना थाना दौराला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान करते हुए रात करीब साढ़े दस बजे उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
अरुण के बड़े भाई अनिल गुप्ता शहर के आलू व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि लिपिक अरुण गुप्ता चार भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। अरुण अपने पीछे पत्नी मृदुल, पुत्री शिवानी, पुत्र सुधांशु व अमन को छोड़ गए।
वहीं, रविंद्र के छोटे भाई सोनू शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई रविंद्र शर्मा छह भाई व एक बहन में चौथे नंबर के थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी शालू, नौ वर्षीय पुत्र रोहन व पांच वर्षीय पुत्री भूमि को छोड़ गए हैं।
Trending Videos