सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two Teachers Suspended for Fabricating Fake Board Duty Exemption Certificates and Behaving Indecently Towards Students

Hapur News: बोर्ड ड्यूटी का फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र बनाने और बच्चों से अभद्रता करने पर दो शिक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two Teachers Suspended for Fabricating Fake Board Duty Exemption Certificates and Behaving Indecently Towards Students
विज्ञापन
हापुड़। बोर्ड ड्यूटी का फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में बीएसए ने झड़ीना स्थित प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक सिद्धार्थ कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही बच्चों से अभद्रता करने के मामले में न्याजपुर खैय्या स्थित स्कूल के शिक्षक फरमान को भी निलंबित किया गया है। इन प्रकरणों में जांच शुरू करा दी गई है।
Trending Videos


प्राथमिक विद्यालय झड़ीना के अध्यापक सिद्धार्थ कुमार और आशीष चौहान की ड्यूटी गढ़मुक्तेश्वर के लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में लगी थी। उपस्थिति लॉक से पहले इन शिक्षकों से बोर्ड ड्यूटी का मुक्ति प्रमाण पत्र मांगा गया था। स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष शर्मा ने बीएसए को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि इन दोनों शिक्षकों द्वारा दिया प्रमाण पत्र देखने में फर्जी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक सिद्धार्थ कुमार द्वारा जो प्रमाण पत्र दिया गया उसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की संख्या 15 दिन में 15 सत्र दर्शाई गई थी। जबकि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध कराए प्रमाण पत्र में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की संख्या छह दिन में सात सत्र अंकित थी। शिक्षक द्वारा उपलब्ध कराए प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर भी फर्जी मिले।

खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने साक्ष्यों सहित रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की। इस प्रकरण में बीएसए ने शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स को जांच सौंपी है। निलंबन अवधि में सिद्धार्थ लुखराड़ा के कंपोजिट विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वहीं, शिक्षक आशीष चौहान पर लगाए आरोपों की अभी जांच चल रही है। प्रधानाध्यापक से भी तीन दिन में साक्ष्य मांगे गए हैं। इसके अलावा बच्चों से अभद्रता करने के मामले में न्याजपुर खैय्या स्थित स्कूल के शिक्षक फरमान को भी निलंबित कर दिया गया है।

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि झड़ीना स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सिद्धार्थ कुमार और न्याजपुर खैय्या स्थित विद्यालय के शिक्षक फरमान को निलंबित कर दिया है। शिक्षक आशीष चौहान पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। गलत कार्य करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed