सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Weather will change again, rain is expected on Sunday

Hapur News: फिर बदलेगा मौसम, रविवार को बारिश का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Weather will change again, rain is expected on Sunday
विज्ञापन
हापुड़। मार्च माह में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह सुबह कोहरा छा जाने से लोग हैरान हो गए थे। शुक्रवार को चटक धूप के साथ गर्मी ने अपना असर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम बदलने के साथ ही बारिश का भी अनुमान है।
Trending Videos


मार्च माह में गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम में मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। चार दिन पूर्व बढ़ती गर्मी के बीच सुबह के समय घना कोहरा छा जाने से दृश्यता कम हो गई थी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से चटक धूप के साथ ही गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। लोगों धूप में जाने से संकोच करने लगे हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रहने से गर्मी का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग ने फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में गिरावट के संकेत हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 35 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 मार्च को मौसम में बदलाव के साथ ही बारिश व तेज हवा की संभावना है, जबकि तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed