सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youths in Car Accused of Running Over Property Dealer; Victim Seriously Injured

Hapur News: कार सवार युवकों पर प्रॉपटी डीलर को कार से कुचलने का आरोप, गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youths in Car Accused of Running Over Property Dealer; Victim Seriously Injured
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सतनाम ने कार सवार कुछ युवकों पर उसे ददायरा फाटक पर कुचलने का आरोप लगाया है। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हुआ और उसका गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

सतनाम ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात वह स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहा था। गांव ददायरा फाटक के पास पहुंचने पर कार सवार कुछ युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अब उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सतनाम ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में उसपर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। मामले में सत्यता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed