{"_id":"6a68ee07ced720add105bc93","slug":"12-people-including-a-couple-fell-ill-after-eating-kadhi-at-an-ekadasha-ritual-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153949-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एकादशा संस्कार में कढ़ी खाकर दंपती समेत 12 लोगाें की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एकादशा संस्कार में कढ़ी खाकर दंपती समेत 12 लोगाें की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र के रहतोरा गांव में एकादशा संस्कार के बाद हुए भोज का खाना खाकर दंपती समेत परिवार के 12 लोग बीमार हो गए। उल्टियां और सीने मेें जलन होने की शिकायत पर सभी को पाली सीएचसी ले जाया गया। यहां कुछ घंटे उपचार के बाद सभी को राहत मिल गई। इस पर इन्हें छुट्टी दे दी गई।
रहतोरा निवासी नेत्रपाल के छोटे भाई संदीप की मौत हो गई थी। सोमवार को एकादशा हुआ था। इसके लिए भोजन बनवाया गया था। दावा है कि रात में नेत्रपाल ने अपनी पत्नी अंजनी समेत परिवार के लोगों के साथ भोजन किया। भोजन में कढ़ी खाने के बाद इन लोगों की हालत बिगड़ गई। पीएचसी में दर्ज ब्योरे के मुताबिक नेत्रपाल (40) उनकी पत्नी अंजनी (33) पत्र आनंद (17) और अनिकेत (12), परिवार के ही मोहित (25), श्रीपाल (48), आशीष (30), रवि (12), भूरे (50), शैलेंद्र (40), सचिन (23) और कमलेश (50) को पीएचसी में भर्ती कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संभवता कोई विषैला कीड़ा कढ़ी में गिर गया था। इस कारण लोगाें की तबीयत बिगड़ी।
सल्फास की डिब्बी मौके से मिलने की चर्चा
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां जांच भी की गई। विश्वस्त सूत्र के मुताबिक मौके से सल्फास की डिब्बी मिली थी। आशंका यह भी है कि सल्फास कढ़ी में मिलाई गई हो। हालांकि पुलिस ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने सल्फास की डिब्बी कब्जे मेें ली है लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने इससे इन्कार किया है।