{"_id":"6a6e2e2d390b3f8afa004428","slug":"differently-abled-individuals-will-run-towards-employment-on-their-own-two-feet-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1606630-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोजगार की राह पर अपने पैरों से दौड़ेंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोजगार की राह पर अपने पैरों से दौड़ेंगे दिव्यांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वैसे तो समाज दिव्यांगता को अभिशाप ही मानता है लेकिन हुनर, मेहनत और लगन के बल पर दिव्यांग अब सभी क्षेत्रों में नाम कर रहे हैं। जिले के हुनरमंद और शिक्षित दिव्यांग रोजगार की राह पर अपने पैरों पर दौड़ते नजर आएंगे। दिव्यांगजन को रोजगार से जोड़ने के लिए कई विभागों के समन्वय से कौशल विकास मिशन अभियान चलाएगा।
दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए जिले में विशेष पहल शुरू की गई है। कौशल विकास मिशन जिला प्रशासन के सहयोग से अन्य विभागों के समन्वय से आईटीआई हरदोई में एक सप्ताह का विशेष रोजगार अभियान चलाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिव्यांग हुनरमंद और शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा।
अभियान में दिव्यांग अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कई कंपनियों ने सहमति दी है। आईटीआई हरदोई में चलाए जाने वाले सात दिवसीय दिव्यांग रोजगार अभियान के लिए प्रबंध निदेशक पुलकित खरे ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिव्यांगजन को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को जुटाने के निर्देश जिला समन्वयक को दिए हैं। वहीं उद्योग विभाग के उपायुक्त को अधिक से अधिक कंपनियों के प्रतिभाग और दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी से हुनरमंद और शिक्षित दिव्यांगजन को अभियान में शामिल कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि इससे दिव्यांग युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वह आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।