{"_id":"69b2f8f26bf2bb680e088a70","slug":"22-contenders-for-one-post-recruitment-process-begins-for-ecce-educator-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146259-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक पद पर 22 दावेदार, ईसीसीई एजुकेटर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक पद पर 22 दावेदार, ईसीसीई एजुकेटर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेवा प्रदाता के माध्यम से होने वाली अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर की भर्ती में एक पद के 22 दावेदार हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ईसीसीई एजुकेटर के रिक्त 210 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। 210 पदों के लिए 4,590 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन पत्रों का परीक्षण कराया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित कराए जा रहे बालवाटिका पर नौनिहालों को पढ़ाई के साथ ही गतिविधियों से जोड़ने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती की जा रही है। द्वितीय चरण में विभाग की ओर से 210 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी का चयन भी कर लिया है। सेवा प्रदाता के माध्यम से की जानी वाली नियुक्ति प्रक्रिया में रिक्त पदों के सापेक्ष 4,590 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस लिहाज से एक पद के लिए 22 दावेदार हैं।
बताया गया कि आवेदनों का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के साथ ही ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया गाइडलाइन के मुताबिक मेरिट लिस्ट भी तैयार की जा रही है। विभाग की ओर से बालवाटिका का संचालन परिषदीय स्कूल में ही कराया जाएगा। बालवाटिका में नौनिहालों को पढ़ाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा ताकि वह अन्य गतिविधियों से जुड़कर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि की जानकारी कर सकेंगे।
ईसीसीई एजुकेटर के पद पर नियुक्ति पूरी पारदर्शिता और गाइडलाइन के मुताबिक पूरी कराए जाने के आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को दिए गए हैं। एक पद के लिए कम से कम तीन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। गड़बड़ी की पुष्टि पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
Trending Videos