सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: STF nabs criminal from Bareilly for theft at jewellery shop in Kachhauna 15 months ago

Hardoi: 15 माह पहले कछौना में ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी में एसटीएफ ने बरेली से पकड़ा शातिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: STF nabs criminal from Bareilly for theft at jewellery shop in Kachhauna 15 months ago
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कछौना नगर के मोहल्ला इमलीपुर में सर्राफा की दुकान में 15 माह पहले हुई चोरी में वांछित शातिर को एसटीएफ ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में 15 मामले दर्ज हैं। कछौना नगर के बाजारपूर्वी निवासी विशाल गुप्ता की ज्वेलरी शॉप नगर के मोहल्ला इमलीपुर में है। इसी दुकान में रेडीमेड कपड़ों की भी दुकान है। तीन जनवरी 2025 की शाम विशाल अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

Trending Videos


शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान बंद थी। पांच जनवरी की सुबह उनकी दुकान का शटर और चैनल के ताले टूटे मिले थे। विशाल का दावा था कि दुकान से लगभग 40 किलो चांदी, 150 ग्राम सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। दुकान से लगभग 300 मीटर दूर एक खेत में जेवरों के खाली डिब्बे ओर ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई रॉड व एक प्लास भी मिला था। दुकान में लगे नौ सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को भी तोड़कर चोर साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने घटना का खुलासा करते हुए कुछ जेवरों की बरामदगी के साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के मिलकिया निवासी गंगाराम का नाम सामने आया था। पता चला था कि गंगाराम अलग-अलग स्थानों पर बाइक और साइकिल से फेरी लगाता है। इसी दौरान सराफा दुकानों समेत अन्य स्थानों की रेकी कर घटना को अंजाम देता है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश लगातार चल रही थी।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने गंगाराम को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास से बृहस्पतिवार दोपहर सवा दो बजे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ का दावा है कि गंगाराम बरेली शाहजहांपुर हाईवे के रास्ते कहीं भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हो गई। उसके खिलाफ अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाने में दो, बरला थाने में एक, रामपुर जनपद के मिलक थाने में पांच जौनपुर जीआरपी में पांच, वाराणसी जीआरपी में एक और हरदोई जनपद के कछौना में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed