फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   633 women to get employment; centers to get helpers.

Hardoi News: 633 महिलाओं को रोजगार और केंद्र को मिलेंगी सहायिका

Thu, 30 Jul 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
633 women to get employment; centers to get helpers.
हरदोई। प्रशासन की ओर से अच्छी खबर है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से नव चयनित सहायिकाओं को आज से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। इससे 633 आंगनबाड़ी केंद्रों को सहायिका और महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त सहायिका के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करा लिया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आवेदन और शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच-पड़ताल करा ली गई। 633 महिलाओं का चयन सहायिका के पद किया गया है। नव चयनित सहायिकाओं को शुक्रवार से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की व्यवस्था दी गई है। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर नियुक्ति पत्रों का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि बिलग्राम में 94, अहिरोरी में 105, माधौगंज में 53, सांडी में 29, संडीला में 29, कोथावां में 63, कछौना में 53, पिहानी में 68, भरावन में 45, भरखनी में 50 और हरियावां में 45 केंद्रों पर सहायिका का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed