फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic diversions for the Kanwar Yatra have come into effect today.

Hardoi News: कांवड़ यात्रा के लिए आज से डायवर्जन किया गया लागू

Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversions for the Kanwar Yatra have come into effect today.
हरदोई। सावन मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा में चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने जिले में वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। जिले में एक अगस्त से लागू किए जाने वाले डायवर्जन के अंतर्गत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश 28 अगस्त तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान के तहत जिले से होकर गुजरने वाले ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कानपुर व कन्नौज से सीतापुर और लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बक्सीपुरवा, बिल्हौर और आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं, सीतापुर से उन्नाव, कन्नौज और कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को हरदोई बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग-24, लखनऊ और आगरा एक्सप्रेसवे के मार्ग का उपयोग करना होगा। इसी प्रकार लखनऊ से शाहजहांपुर और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन भी एनएच-24, आगरा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन

जिले के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। इनमें मेहंदीघाट-मल्लावां-बिलग्राम मार्ग, मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम और सांडी क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग, प्रताप नगर चौराहा से बघौली और माधौगंज मार्ग, नैमिषारण्य पुल से हरदोई मार्ग, संडीला-मल्लावां मार्ग, जहानीखेड़ा से पिहानी-हरदोई मार्ग, शाहाबाद-संडीला मार्ग और रुपापुर से पाली, शाहाबाद और पिहानी जाने वाले मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे के मल्लावां, बिलग्राम और रुपापुर कट से भी भारी वाहनों को उतरने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार यह व्यवस्था सावन के सभी सोमवार, चेहल्लुम, सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और पूर्णिमा स्नान पर्व पर विशेष रूप से प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed