फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five people conspired to murder Arun over a love affair.

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में पांच लोगों ने मिलकर की थी अरुण की हत्या

Fri, 31 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five people conspired to murder Arun over a love affair.
फोटो-34-अरुण के पिजा जय प्रकाश को समझाते नायब तहसीलदार ​शिवम श्रीवास्तव। संवाद
हरदोई/संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में दो दोस्तों की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे तक पहुंच गई है। प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। उसे बचाने की कोशिश में गैंगस्टर दोस्त की भी बांका मारकर हत्या किए जाने की बात अब तक की विवेचना में साफ हो गई है। उम्मीद है कि पुलिस पूरी घटना का खुलासा जल्द कर देगी। पांच लोगों ने मिलकर दोहरा हत्याकांड किया था।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो निवासी अरुण चौरसिया (30) अपने पिता का पिकअप डाला चलाता था। जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों के निर्माण और पाइप लाइन डालने का काम कर रही कंपनी में उसकी पिकअप लगी हुई थी। लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी गैंगस्टर का आरोपी अभिषेक चौरसिया (26) के मौसा कल्लू चौरसिया का घर रैंसो में होने के कारण उसकी दोस्ती अरुण से थी। बुधवार की सुबह आठ बजे अभिषेक और अरुण बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


रात में वापस घर नहीं पहुंचे थे। आटामऊ-तकिया मार्ग पर सड़क किनारे दोनों के शव पड़े मिले थे। अरुण की हत्या गोली मारकर की गई थी, जबकि अभिषेक की हत्या बांके से वार कर की गई थी। अरुण के पिता जय प्रकाश की शिकायत पर तकिया निवासी एक शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, नामजद किए गए शख्स की बहन से अरुण का प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर आरोपी अरुण से नाराज रहता था। सुनियोजित साजिश के तहत अरुण को दावत के लिए बुलाकर आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पहले अरुण की हत्या कर दी। इसके बाद उसे बचाने की कोशिश से नाराज आरोपियों ने अभिषेक को भी मार डाला। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर लगी टीमों को अहम सुराग मिले हैं। पूरी उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

इनसेट

हत्या करने के लिए की दोस्ती

आटामऊ से तकिया की दूरी बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर होगी। आटामऊ में जल निगम का स्टोर है। पिछले चार साल से अरुण का यहां आना जाना था। इसी दौरान तकिया निवासी युवती से उसकी नजदीकियां हो गई थीं। युवती के भाई ने पहले तो उसे टोककर झगड़ा भी किया लेकिन बाद में अरुण से दोस्ती कर ली। जब अरुण उस पर विश्वास करने लगा तब उसने हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत ही खाने पीने का कार्यक्रम बनाया गया और वहीं अरुण की हत्या कर दी गई। अभिषेक से पूरे मामले का कोई मतलब नहीं था लेकिन दोस्त अरुण को बचाने की कोशिश में उसकी भी जान चली गई।


इनसेट

अरुण के परिजन बिफरे, समझाने पर माने

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात ही अरुण का शव गांव पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने जाना था। इसी दौरान परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के पिता जय प्रकाश बिफर गए। जानकारी पर संडीला के नायब तहसीलदार शिवम श्रीवास्तव रैंसो पहुंचे। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा हो जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस पर परिजन मान गए और फिर शव अंतिम संस्कार के लिए मेहंदीघाट ले गए। अभिषेक का भी अंतिम संस्कार मेहंदीघाट पर हुआ। हालांकि उनके परिजन सुबह दस बजे ही अंतिम संस्कार करने निकल गए थे।

फोटो-34-अरुण के पिजा जय प्रकाश को समझाते नायब तहसीलदार शिवम श्रीवास्तव। संवाद

फोटो-34-अरुण के पिजा जय प्रकाश को समझाते नायब तहसीलदार शिवम श्रीवास्तव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed