फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lover hangs himself; upon learning this, the married woman also commits suicide.

Hardoi News: प्रेमी ने फंदा लगाया, पता चला तो विवाहिता ने भी की खुदकुशी

Fri, 31 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lover hangs himself; upon learning this, the married woman also commits suicide.
फोटो-18-जनवेश। फाइल फोटो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के लालपुर हैदराबाद में बृहस्पतिवार रात घर से निकले युवक ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसकी मौत का पता चलने पर गांव निवासी विवाहिता ने भी फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतक के भाई का आरोप है कि विवाहिता ने रात में युवक को मिलने के लिए बुलाया था। मृतका की सास का आरोप है कि युवक के खुदकुशी करने की जानकारी पर उसके भाई ने घर आकर गाली गलौज किया। इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

लालपुर हैदराबाद निवासी जनवेश (18) राजस्थान की एक फैक्टरी में काम करता था। भाई पिंटू ने बताया कि 12 दिन पहले जनवेश गांव आ गया था। गांव निवासीी खुशीराम की पत्नी सरोजनी (28) से जनवेश का प्रेम प्रसंग था। दावा है कि जनवेश बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका कई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग दो सौ मीटर दूर सरोज के खेत में जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से जनवेश का शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर लगभग एक घंटा बाद सरोजनी का शव गूलर के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। दोनों घटनाओं की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पूरे मामले में मृतक के भाई पिंटू ने आरोप लगाया है कि सरोजनी ने बृहस्पतिवार रात जनवेश को बुलाया था और इसके बाद उसका शव फंदे पर लटकता मिला। सरोजनी की सास बिटोली का आरोप है कि जनवेश का शव मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पिंटू उनके घर पर आया और घटना को लेकर जमकर गाली गलौज की। आरोप है कि इसके बाद सरोजनी घर से निकल गई और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन प्राथमिक जांच में इतना स्पष्ट है कि दोनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। दोनों के बीच नजदीकियां होने की बात परिजनों ने बताई है। खुदकुशी किए जाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट
खुदकुशी से पहले जनवेश ने लगाई थी स्टोरी
खुदकशी करने से पहले जनवेश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी। अपनी फोटो के साथ उसने चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए... गाना लगाया था। इसकी जानकारी जनवेश के दोस्तों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जब सोशल मीडिया एकाउंट देखा तो इसकी पुष्टि भी हो गई। जनवेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
खुशीराम की तीसरी पत्नी थी सरोजनी, पहले की पत्नियों ने भी की थी खुदकुशी
सरेाजनी का पति खुशीराम कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव निवासी सरोजनी उसकी तीसरी पत्नी थी। सरोजनी का मायका भी इसी गांव में ही है। खुशीराम की पूर्व की दोनों शादियां सरोजनी की बड़ी बहनों से हुई थी। तीन तीन साल के अंतराल पर खुशीराम की दोनों पत्नियों यानी सरोजनी की बड़ी बहनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब सरोजनी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। खुशीराम की तीनों शादियों से कोई संतान नहीं है।

फोटो-18-जनवेश। फाइल फोटो

फोटो-18-जनवेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed