फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Rai Targets BJP, Says Cases Being Filed to Divert Attention

UP: चढ़ावा चोरी से ध्यान भटकाने को दर्ज हो रहे मुकदमे; हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले..

Sat, 01 Aug 2026 07:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 07:17 PM IST
सार

Hardoi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को हरदोई में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में चढ़ावे की चोरी को लेकर चर्चा हो रही है और इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ajay Rai Targets BJP, Says Cases Being Filed to Divert Attention
जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को हरदोई पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस समय पूरे देश के घर-घर में चढ़ावा चोरी की चर्चा जोरों पर है। इस अहम मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही विपक्षी नेताओं और सांसदों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी पर मुकदमे को बताया साजिश

बीते दिनों दिल्ली जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हाल-चाल लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान राम के दरबार में चढ़ावे की चोरी की चर्चा संसद से लेकर गांव-गांव तक हो रही है। इसी से ध्यान हटाने के लिए वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव समेत तीन सांसदों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, लेकिन देश की जनता अब सच्चाई जान चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Rai Targets BJP, Says Cases Being Filed to Divert Attention
जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala

कंगना रनौत को बर्खास्त करने की उठाई मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शनकारी बच्चों को लेकर दिए गए बयान पर अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि केवल वीडियो जारी करने से काम नहीं चलेगा। एक तरफ बच्चों के प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है और दूसरी तरफ उन पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, जो पूरी तरह विरोधाभासी है।

विज्ञापन

उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री के मन में बेटियों के प्रति वाकई संवेदना है, तो बच्चियों के चरित्र पर सवाल उठाने वालीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को तत्काल संसद से बर्खास्त करें। आगामी यूपी चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन सृजन अभियान चलाकर मजबूती से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed