{"_id":"69c2c8ba990fbffdff0ddb77","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-kachhauna-gausganj-road-at-a-cost-of-rs-179-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146912-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कछौना-गौसगंज मार्ग पर 1.79 करोड़ रुपये से बनेगा सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कछौना-गौसगंज मार्ग पर 1.79 करोड़ रुपये से बनेगा सेतु
विज्ञापन
फोटो-13- शारदा नहर पर बना पुराना पुल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कछौना-गौसगंज मार्ग पर जल्द ही नया पुल बनवाया जाएगा। क्षतिग्रस्त हो चुके पुल के स्थान पर नए पुल बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव पर 1.79 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। वहीं, काम कराने के लिए 35.80 लाख रुपये भी दे दिए हैं।
एनएच-731 पर कछौना से गौसगंज के लिए मार्ग जाता है। मार्ग अभी तीन मीटर चौड़ाई में बना है। गौसगंज कस्बा को जोड़ने के साथ ही इस मार्ग से करीब 30 से अधिक गांव जुड़े हैं। मार्ग पर कछौना की ओर से करीब तीन किलोमीटर और गौसगंज की तरफ से करीब आठ किलोमीटर पहले शारदा नहर पर पुल बना है। पुल काफी पुराना है और क्षतिग्रस्त भी हो गया है। पुल की रेलिंग भी कई जगह से टूट चुकी है। हादसों की आशंका और बचाव के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ने कई बार रेलिंग की मरम्मत कराई है। वहीं, क्षतिग्रस्त हो चुके पुल के स्थान पर नया पुल बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
बताया कि शासन ने कछौना-गौसगंज मार्ग पर लघु सेतु बनवाए जाने के लिए 1,79,02,000 रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। काम कराने के लिए 35,80,000 रुपये भी दे दिए हैं। पुल बन जाने से लोगों को क्षतिग्रस्त पुल और आवागमन में हादसे की आशंका से छुटकारा मिल जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-- -
कछाैना-गौसगंज मार्ग पर पुल बनवाए जाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। पुल काफी पुराना है और क्षतिग्रस्त हो रहा है। कई बार मरम्मत भी कराई जा चुकी है लेकिन रेलिंग वाहनों की टक्कर के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो जा रही है। शासन ने मंजूरी के साथ रुपये भी दे दिए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया जाएगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
Trending Videos