सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five-year sentence for sexually abusing a minor

Hardoi News: नाबालिग से अश्लील हरकतें करने वाले को पांच साल की सजा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five-year sentence for sexually abusing a minor
विज्ञापन
हरदोई। नाबालिग से अश्लील हरकत करने के नौ साल पुराने मामले में आरोपी पुत्तन को दोषी करार दिया गया है। विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट मनमोहन सिंह ने अभियुक्त को पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जुर्माने की पूरी रकम बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने के आदेश भी अपर जिला जज ने दिए हैं।
Trending Videos

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 22 दिसंबर 2016 को उसकी पुत्री (10) गांव के बाहर खेत में बथुआ बिन रही थी। इस बीच शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोनी गांव निवासी पुत्तन उर्फ बड़े भइया आ गया था। अपनी गोद में उठाकर पड़ोस के ही गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बेटी के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंच गए थे। इस पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गया था। पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों को पेश करने के साथ ही 10 अभिलेखीय साक्ष्य भी दिए गए थे। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतों के आधार पर अपर जिला जज ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गैंगस्टर के 25 साल पुराने मामले में अभियुक्त को दो साल की सजा

हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के 25 साल पुराने मामले में अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप (विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट) ने मंगलवार को अभियुक्त जमुना को दोषी करार दिया। उसे दो साल की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
टड़ियावां के तत्कालीन थानाध्यक्ष जेके सिंह ने 12 दिसंबर 2000 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गोपामऊ से कचनारी जाने वाले रास्ते पर वह गए थे। यहां बाबूपुर गांव के पास कोतवाली देहात क्षेत्र के रिक्खापुरवा गांव निवासी जमुना को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान पता चला था कि जमुना संगठित गिरोह चलाता है। आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए चोरी व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। मामले की सुनवाई पूरी कर अपर जिला जज भूपेद्र प्रताप ने जमुना को दोषी करार दिया। उसे दो साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed