{"_id":"69c2c9fbf4de62e4b207eaff","slug":"hardoi-blue-defeated-red-by-60-runs-to-show-their-strength-in-the-trial-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146923-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोई ब्लू ने रेड को 60 रनों से हराकर ट्रायल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोई ब्लू ने रेड को 60 रनों से हराकर ट्रायल में दिखाया दम
विज्ञापन
फोटो-06- क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के होने वाले टूर्नामेंट के लिए हो रहे ट्रायल में मंगलवार को अंडर-19 के खिलाड़ियों का मैच हुआ। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में हरदोई ब्लू की टीम ने हरदोई रेड को 60 रनों के अंतर से हराकर मैच में दबदबा दिखाकर निर्णायकों को प्रभावित किया।
हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्रायल मैच के लिए खिलाड़ियों की चार टीमें बनाई हैं। येलो, ग्रीन, ब्लू और रेड की टीमों में खिलाड़ियों को बांटकर मैच कराए जा रहे हैं। इनमें से मंगलवार को अंडर-19 के अंतर्गत क्रिकेट का ट्रायल कराया गया। मंगलवार को हुए मैच का एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने ब्लू और रेड टीम के कप्तान के बीच टॉस कराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हरदोई ब्लू की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में शानदार खेल दिखाते हुए 195 रनों का स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई रेड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। ब्लू टीम की गेंदबाजी के आगे रेड टीम के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 135 रनों पर ढेर हो गई। हरदोई ब्लू ने 60 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। अंपायरिंग अक्षय द्विवेदी और मोहम्मद इस्माइल ने और स्कोरिंग सोनेंद्र त्रिपाठी ने की। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
Trending Videos