सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Supporters congratulated Preetesh and Ajay who were made district vice presidents.

Hardoi News: जिला उपाध्यक्ष बनाए गए प्रीतेश और अजय को समर्थकों ने दी बधाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Supporters congratulated Preetesh and Ajay who were made district vice presidents.
फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी में लगातार दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए प्रीतेश दीक्षित को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने बधाई दी। बाबा मंदिर के निकट स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दीं। कछौना निवासी अजय शुक्ला को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रीतेश दीक्षित के आवास पर अजय शुक्ला को बड़ी संख्या में लोगों ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान खासतौर पर कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष राधारमण शुक्ला, हर्ष द्विवेदी, विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos


जिला उपाध्यक्ष बने महेंद्र सोनी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संडीला। भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महेंद्र सोनी और जिला मंत्री बनाए जाने पर अमरेंद्र का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गाें से जुलूस निकाला गया। दोनों पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल नगाड़ाें और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल, रिंकू सक्सेना, सर्वेश राठौर, सुरेंद्र सोनी, गोविंदा अर्कवंशी, सुमित सक्सेना, रिषभ खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







अदिती कुशवाहा का गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
सवायजपुर। भाजपा की नवनियुक्त जिला मंत्री अदिती कुशवाहा का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने पैतृक गांव गदरिया जाने से पहले अदिती ने सवायजपुर और रूपापुर में कई मंदिरों में पूजा की। रूपापुर चौराहे पर पाली मंंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सर्वेश कुशवाहा, सीताराम शास्त्री, रामनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।




व्यापारियों ने मुकुल को नई जिम्मेदारी पर पहनाई माला
हरदोई। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में सह कार्यालय मंत्री बनाए गए मुकुल सिंह आशा का स्वागत मंगलवार को उनके आवास पर शुभचिंतकों ने किया। मंगलीपुरवा, सैय्यापुरवा के व्यापारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि वह मेहनत और सकारात्मक रुख अपनाकर जनसरोकार से जुड़े कार्याें में सहयोग करेंगे। इस दौरान उमाकांत गुप्ता, अनिल राठौर, संचित गुप्ता, सुनील सैनी, दीपेश गुप्ता, धीरज कश्यप आदि मौजूद रहे।

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

फोटो-24-मुकुल सिंह आशा को माला पहनाकर बधाई देते लोग। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed