सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A laborer is crushed to death by a bus; villagers chase and beat the driver.

Hardoi News: बस से कुचलकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को पकड़कर पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A laborer is crushed to death by a bus; villagers chase and beat the driver.
फोटो-19-विपनेश उर्फ चिम्मन। फाइल फोटो
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर मार्ग पर करवा मोड़ के पास मजदूर को प्राइवेट बस ने मंगलवार दोपहर कुचल दिया। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos

सुमेरपुर निवासी विपनेश उर्फ चिम्मन सिंह (30) मीरनगर निवासी पूर्व प्रधान छविनाथ यादव की भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर काम करते थे। पिता महिपाल सिंह ने बताया कि दुकान करवा मोड़ पर है। मंगलवार दोपहर 12 बजे विपनेश सड़क पार कर मौरंग भरने के लिए जा रहे थे। राघौपुर मार्ग पर मल्लावां की ओर से आई प्राइवेट बस ने विपनेश को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर कोतवाल शिवाकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को हिरासत में और बस को कब्जे में ले लिया। मृतक 10 भाई-बहनों में सातवें नंबर का था। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed