सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heads of 161 TB-free Gram Panchayats of the district were honored.

Hardoi News: जनपद की 161 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान किए गए सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Heads of 161 TB-free Gram Panchayats of the district were honored.
फोटो- 44- ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते जिला​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हरदोई। जनपद ने क्षय रोग उन्मूलन के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षय रोग के खिलाफ जंग में मिसाल पेश करते हुए जिले की 161 ग्राम पंचायतें पूरी तरह से रोग मुक्त हो गई हैं। क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानों को गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

कलक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया। बता दें कि टीबी उन्मूलन के लिए जनपद में चलाए गए अभियान, जांच और उपचार की वजह से लक्ष्य हासिल हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी एक ऐसी बीमारी है जिसे जागरूकता और सही समय पर इलाज से जड़ से खत्म किया जा सकता है। जिन ग्राम पंचायतों को आज सम्मानित किया गया है, वहां के प्रधानों ने घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करने और उन्हें उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य पूरे जनपद को टीबी मुक्त बनाना है। डीएम ने प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य टीमों ने लोगों को जागरुक किया और मरीजों का नियमित इलाज सुनिश्चित कराया। जिला क्षय रोग अधिकारी नौमानउल्ला ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली इन 161 पंचायतों में पिछले एक साल में टीबी का कोई नया सक्रिय केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed