{"_id":"69bc3497840ec8a2b803cfd2","slug":"a-mason-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dcm-hardoi-news-c-213-1-hra1006-146666-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम त्रिवेणी पुलिया के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से पहले भरावन सीएचसी फिर लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में माल सीएचसी के पास उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उनको माल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीसीएम समेत चालक मौके से भाग गया। मृतक की मां ने डीसीएम के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम काकेमऊ निवासी अजय पाल (25) राजमिस्त्री थे। मां चंद्रकली ने बताया कि बुधवार शाम पुत्र अजय बाइक से सरसों की पेराई कराने के लिए अतरौली चौराहे जा रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक से सरसों की बोरी चक्की पर छोड़ कर अजय वापस घर आ रहे थे। इस दौरान अतरौली-संडीला मार्ग पर अतरौली थाना क्षेत्र की त्रिवेणी पुलिया के पास उनकी बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से अजय को भरावन सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उनको लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में माल सीएचसी के पास उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उनको माल सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव भरावन सीएचसी वापस ले आए। पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी विमला और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
ई-रिक्शे से शव घर लेकर आई पत्नी
अजय की पत्नी ने बताया कि माल सीएचसी पर पति को मृत घोषित कर दिया गया था। इस दौरान चालक एंबुलेंस लेकर वहां से चला गया। दावा है माल सीएचसी के स्टाफ से भी उन्होंने एंबुलेंस के लिए कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर वह ई-रिक्शे से शव लेकर भरावन सीएचसी आईं।
Trending Videos