सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anniversary creation at Jaipuria School, performances fascinated

Hardoi News: जयपुरिया स्कूल में वार्षिकोत्सव सृजन की धूम, प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anniversary creation at Jaipuria School, performances fascinated
विज्ञापन
संडीला। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार की देर शाम को हुआ। वार्षिकोत्सव में सृजन: संस्कृति एक धारा की थीम पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय कला, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की ऐसी मनमोहक झलक पेश की कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Trending Videos

विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पंचायती राज व ग्राम विकास अनिल कुमार और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान का केंद्र नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों की आधारशिला है। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने साहस और जनजागरण का संदेश दिया। मेघालय का फ्लावर डांस, सिक्किम का स्नो लायन और मिजोरम के बैंबू डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर और पश्चिम भारत के रंगों में पंजाब-हरियाणा का दुल्ला भट्टी प्रसंग, उत्तराखंड का बेड़ू पाको, कश्मीर का लोक नृत्य और राजस्थान का कालबेलिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के संघर्षों पर आधारित म्यूजिकल ड्रामा ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा दी। वहीं, महाराष्ट्र की ऊर्जावान लावणी ने भी चार चांद लगा दिए। इस मौके पर एमएलसी अशोक अग्रवाल, संचित अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed