सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of factory worker missing for two days found near kiln

Hardoi News: भट्ठे के पास मिला दो दिन से लापता फैक्टरीकर्मी का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Body of factory worker missing for two days found near kiln
विज्ञापन
हरदोई। बीते शनिवार से लापता फैक्टरीकर्मी का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा गांव में भट्ठे के पास रविवार की देर शाम पड़ा मिला। पुलिस ने शव की तलाशी ली। मिले आधार कार्ड की जानकारी से परिजनों को सूचना दी। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने जुटाए।
Trending Videos

शंकरबक्शपुरवा निवासी राम शरण (45) संडीला में बाल्टी बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी संगीता के साथ वहीं किराए के मकान में रहते थे। संगीता ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह दोनों एक साथ गांव आए थे। शनिवार दोपहर रामशरण शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं आए। काफी तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। रविवार शाम गुरगुज्जा के पास शव की जानकारी फोन पर मिली। इस पर उन्होंने सुनील को मौके पर भेजा। सुनील ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव के पास आधार कार्ड मिला था। इसी के जरिए परिजनों को सूचना दी गई थी। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं लेकिन पोस्टमार्टम में कुछ संदिग्ध निकलेगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed