{"_id":"69cabb90330c60541207479c","slug":"68000-people-get-rid-of-outstanding-bills-waive-surcharge-of-crores-hardoi-news-c-213-sknp1042-147260-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 68 हजार लोगों ने बिल बकाए से पाया छुटकारा, करोड़ों का सरचार्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 68 हजार लोगों ने बिल बकाए से पाया छुटकारा, करोड़ों का सरचार्ज माफ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत निगम की बकाया बिलों के निपटारे के लिए चलाई जा रही बिजली बिल राहत योजना का जनपद के 68 हजार उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। जिले के विभिन्न डिवीजनों के उपभोक्ताओं ने अपने पुराने बिलों से पूरी तरह छुटकारा पा लिया है। योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपये का सरचार्ज भी माफ किया गया है। विद्युत निगम की इस योजना में हरदोई जनपद ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 98,332 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इनमें से 71.17 करोड़ रुपये का राजस्व अब तक प्राप्त किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं ने अपनी किश्तें और बकाया राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली कानूनी कार्रवाई या बिजली कटने के डर से भी छुटकारा मिला है। वहीं, विभाग की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लंबित बिलों की समस्या का भी समाधान हुआ है। योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ताओं को सरचार्ज में दी गई छूट है। जिले में अब तक लगभग 52.98 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया जा चुका है। वहीं, मूल राशि में भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है।
68 हजार उपभोक्ताओं का बकाया हुआ शून्य योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि जिले के 68515 उपभोक्ताओं ने अपने पूरे बकाये का भुगतान कर दिया है और रसीद भी प्राप्त कर ली है। अब ये उपभोक्ता सरचार्ज से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट का कहना है कि जो उपभोक्ताओं को योजना के प्रति काफी जागरूक किया गया। इसी का नतीजा है कि जनपद में योजना के अंतर्गत 68 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर कानूनी कार्रवाई या बिजली कटने की समस्या से बच सके हैं।
Trending Videos