सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mastakabhishek of Lord Mahavira with chanting of mantras

Hardoi News: मंत्रोच्चारण के साथ भगवान महावीर का मस्तकाभिषेक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mastakabhishek of Lord Mahavira with chanting of mantras
विज्ञापन
हरदोई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री 1008 महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। ग्लोबल कॉलोनी में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह मंत्रोच्चारण के साथ मस्तकाभिषेक किया गया। सभी ने अहिंसा के पालन का संकल्प लिया।
Trending Videos

जैन समाज के महामंत्री पवन जैन ने बताया कि श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया। सुबह छह बजे से भगवान का मस्तकाभिषेक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। सामूहिक रूप से अष्ट द्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप-धूप और फल से देव शास्त्र गुरु, 24 तीर्थंकर महावीर भगवान का पूजन भक्ति भाव से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम 6:30 बजे से मंदिर में समाज के सभी परिवारों ने भगवान महावीर चालीसा का 40-40 बार पाठ किया। सामूहिक रूप से पंच परमेष्ठी और भगवान महावीर की आरती की गई। पालन झुलाया गया और महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। समाज के अध्यक्ष सुमत जैन, जिनेंद्र जैन, वैभव जैन, राजू जैन आदि समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed