सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother daughter accuses lekhpal of throwing stones, maps and throwing records

Hardoi News: लेखपाल पर मां बेटी ने चलाए पत्थर, नक्शा छीनकर अभिलेख फाड़ने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother daughter accuses lekhpal of throwing stones, maps and throwing records
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जाजूपुर के मजरा लालपुर खाले में रविवार को जांच के लिए गए लेखपाल पर मां बेटी ने ईंट-पत्थर चलाए। अभिलेख फाड़ने और नक्शा छीनने का भी आरोप लगाया है। लेखपाल ने मां बेटी समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से महिला ने घर में घुसकर वीडियो बनाने और बेटी को धक्का देकर गिरा देने का आरोप लेखपाल पर लगाया है।
Trending Videos

लेखपाल शिव शंकर की तैनाती संडीला तहसील में है और उनके पास जाजूपुर का प्रभार है। पुलिस से की शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर वह संडीला एसडीएम के आदेश पर पूरन का शिकायती पत्र लेकर लालपुर खाले निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान श्रीदत्त की पत्नी और बेटी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज की। ईंट-पत्थर भी चलाए। मां और बेटी ने गांव का नक्शा छीन लिया और जरूरी अभिलेख फाड़ डाले। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर श्रीदत्त की पत्नी का आरोप है वह घर में अकेली थी और लेखपाल घर में आकर वीडियो बनाने लगे। बेटी के पहुंचने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed