{"_id":"6a78b32619db21c0ae08bf71","slug":"a-month-before-the-baby-shower-of-the-daughter-cash-and-jewellery-were-stolen-from-the-house-of-a-cosmetic-shopkeeper-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154558-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी की गोदभराई से एक माह पहले कॉस्मेटिक दुकानदार के मकान से नकदी-जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी की गोदभराई से एक माह पहले कॉस्मेटिक दुकानदार के मकान से नकदी-जेवर पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। बेटी की गोदभराई से एक माह पहले चोरों ने कॉस्मेटिक दुकानदार के नयागांव स्थित मकान को निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 31 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।
नयागांव निवासी चांदमियां का मकान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सड़क किनारे बना है। चांदमियां कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी राबिया खातून ने बताया कि रविवार सुबह सोकर उठने पर कमरे में रखे बक्से के ताले टूटे पड़े थे। सामान अस्त-व्यस्त था। एक सूटकेस भी खुला पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 31 हजार रुपये, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने की एक अंगूठी और मंगल सूत्र, नाक की सोने की बूंदा चोरी कर ले गए।
बताया कि बेटी लाइबा का निकाह तय है। निकाह से पहले गोदभराई आदि की रस्में 10 अगस्त को होनी थीं। इससे पहले ही चोरों ने घटना को अंजाम देकर नगदी जेवर समेट लिए। रविवार सुबह यूपी 112 पर परिजन ने सूचना दी। इसके बाद कोतवाल कौशलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए। कोतवाल ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।