फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of a young man found floating in Akhaddiya drain.

Hardoi News: अखड्डिया नाले में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 09 Aug 2026 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found floating in Akhaddiya drain.
फोटो-22-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर निवासी युवक का शव रविवार सुबह भगतपुरवा मार्ग पर अखडि्डया नाले में उतराता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजन की मौजूदगी में शव बाहर निकलवाया। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। पोस्टमार्टम में पानी में डूबकर मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


राघौपुर निवासी कमलाशंकर (35) खेती करते थे। पिता राधेश्याम ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। परिजन को लगा कि वह कस्बे में ही कहीं होंगे। देर रात तक वापस न आने पर तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह भगतपुरवा मार्ग पर गंगा में बाढ़ आने पर पानी से भर जाने वाले अखडि्डया नाले में कमलाशंकर के शव को ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव बाहर निकलवाने पर पीठ, नाक और मुंह से खून निकलते देख परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। रविवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में पानी में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार में पत्नी खुशबू है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कहीं कुछ संदेहास्पद मिलेगा तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-22-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-22-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed