फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Whose body

Hardoi News: लालाराम या ऋषि, किसका है शव, डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा राज

Sun, 09 Aug 2026 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Whose body
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट के पास गंगा किनारे मिले कंकाल की हकीकत जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। दरअसल एक ही कंकाल के दो-दो दावेदार सामने आ गए थे। एक युवक बीते एक अगस्त को राजघाट पर तो दूसरा तीन अगस्त को कुसुमखोर घाट पर गंगा में डूबा था।
विज्ञापन

मेहंदीघाट पुल के पास शनिवार दोपहर मिले कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा गया था। कंकाल मिलने की जानकारी पर अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार निवासी छेदानी शनिवार को ही मौके पर पहुंच गए थे। उनका पुत्र ऋषी कुशवाहा (15) तीन अगस्त को गंगा में डूबा था। उसका अब तक कुछ पता नहीं चला। इसी तरह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के करेहका निवासी लालाराम (38) भी एक अगस्त को राजघाट पर गंगा में डूब गए थे और उनका भी कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में शव के दांत, जबड़ा और जांघ की हड्डी का नमूना लिया गया है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि शव लालाराम का है या ऋषी कुशवाहा का। उधर, दूसरी ओर दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर डटे रहे और डीएनए टेस्ट होने की जानकारी पर वहां से वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed