{"_id":"6a78b42fb439cb9bf20528e5","slug":"ganga-river-water-crosses-warning-mark-at-panchal-and-rajghat-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154587-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांचाल और राजघाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांचाल और राजघाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु पार
विज्ञापन
फोटो 31: राजघाट पर ऊंचाई वाले घाट की तरफ भी पहुंचा गंगा नदी का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गंगा नदी का पांचवें दिन रविवार को पानी कम होने के बाद भी पांचाल घाट और राजघाट पर चेतावनी बिंदु से ऊपर बना हुआ है। वहीं रामगंगा नदी और गर्रा नदी में भी पानी बहुत कम न होने से कटरी और कटियारी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है। राजघाट पर करीब 70 सेंटीमीटर पानी कम होने से पानी का फैलाव कम हुआ लेकिन पानी ऊंचाई वाले घाटों की तरफ अभी बना हुआ है।
पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से जिले में प्रवाहित गंगा नदी, रामगंगा और गर्रा के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। गंगा में नरौरा बैराज से 1,67,688 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक जिले में आ पाएगा। वहीं गंगा का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर 136.85 मीटर गेज पर बना हुआ है।
कई दिनों से पानी कम न होने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं राजघाट पर करीब 70 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है लेकिन चेतावनी बिंदु 124.47 मीटर से ऊपर 124.700 मीटर गेज पर बना हुआ है। वहीं रामगंगा नदी के पानी में शाहजहांपुर के डबरी घाट पर मामूली पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। पानी 134.36 मीटर पर आ गया है जबकि गर्रा नदी के पानी में 15 सेंटीमीटर की कमी आई और पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम पर 143.90 मीटर पर आ गया है। कटियारी और कटरी क्षेत्र में संभावित बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
गंगा में बाढ़ के पानी का असर नदी किनारे बसे गांवों और खेतों पर दिखाई देने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीण नदी के पानी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पानी खेतों और निचले गांवों के रास्तों पर अभी भी बना हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलग्राम उप-जिलाधिकारी एन राम के मुताबिक राजघाट पर कांवड़ यात्रियों के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त कराए गए हैं। नदियों के पानी की लगातार निगरानी कराई जा रही है।