फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The chants

Hardoi News: सड़क से गंगा घाट तक गूंजा हर-हर गंगे, बम-बम भोले

Sun, 09 Aug 2026 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The chants
हरदोई। आज सावन माह का दूसरा सोमवार है। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल लाने के लिए रविवार को कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इससे सड़कों से लेकर गंगाघाट तक हर-हर गंगे और बम-बम भोले की गूंज रही।
विज्ञापन

रविवार को शहर से लेकर नगरों, कस्बों और गांवों में कांवड़यात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर कांवड़िये झूमते-गाते गंगाघाटों के लिए रवाना हुए। शहर के बाबा तुरंतनाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा में धार्मिक झांकियों संग रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, मोदी-योगी की भी झांकी शामिल रही। योगी की झांकी बुलडोजर बाबा के रूप में निकाली गई। कांवड़ यात्रा में प्रमुख रूप से जयराम सक्सेना, प्रदीप रस्तोगी, राकेश गुप्ता, कमल कृष्ण जायसवाल, दिवाकर शुक्ला, रामजी चौरसिया, राजू चौरसिया आदि शामिल रहे। गंगाघाट रवाना होने से पहले यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। लोगों ने कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं आशा गांव में प्रथम कांवड़ यात्रा मेहंदीघाट से गंगाजल लाने के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सोमवार को बाबा सुनासीरनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। आयोजक अनुराग सिंह, प्रशासक अनुज सिंह छुन्नू, भाजपा नेता मुकुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बघौली। कांवड़ियों का बघौली चौराहे पर पुलिस उपाधीक्षक प्रभा पटेल, थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पानी की बोतलें, बिस्किट आदि वितरित किए। यात्रा में शामिल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाया गया। (संवाद)


पुलिस अधीक्षक ने देखे कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजाम
पिहानी। कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजाम को देखने के लिए शनिवार रात पुलिस अधीक्षक एके मीणा ने जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र के पिहानी मोड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से पैदल चल रहे कांवड़ियों से संवाद किया। जहानीखेड़ा चौकी और आपात पुलिस सहायता केंद्रों का भी निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी कैलाश यादव व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed