{"_id":"6a8496061269d46ffb0bae05","slug":"allowance-for-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155051-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पीआरडी के 622 जवानों का तीन हजार भत्ता बढ़ा, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पीआरडी के 622 जवानों का तीन हजार भत्ता बढ़ा, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी
विज्ञापन
फोटो 27: स्वामी विवेकानंद सभागार में मौजूद जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, सीडीओ, एडीएम व पीआरडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 622 पीआरडी जवानों का प्रतिमाह तीन हजार रुपये मासिक भत्ता बढ़ोतरी और परिवार के सदस्यों को कैशलेस उपचार की सुविधा जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पीआरडी जवानों के हित के लिए घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्वामी विवेकानंद सभागार में देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री ने मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की। जवानों और उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना दी। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष से ही पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं लखनऊ के सरोजनीनगर में 22.95 करोड़ की लागत से पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए मल्टी स्टोरी बैरक बनवाई जा रही है।
लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, सीडीओ नेहा ब्याडवाल और एडीएम दीपाली भार्गव, डीआरडीएम परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य सहित युवा कल्याण अधिकारी नितिन कुमार, पीके सिंह व पीआरडी जवानों ने लाइव प्रसारण को देखा व सुना।