फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Berger seeks

Hardoi News: 400 करोड़ का निवेश कर नई यूनिट लगाने के लिए बर्जर ने मांगी 25 एकड़ जमीन

Tue, 18 Aug 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Berger seeks
फोटो-42-जानकारी देते प्रबंध निदेशक अ​भिजीत रॉय। संवाद
संडीला। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में बर्जर पेंट्स एक बार फिर बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रहा है। 400 करोड़ रुपये का निवेश कर नई यूनिट लगाने के लिए 25 एकड़ भूमि यूपीसीडा और स्थानीय प्रशासन से मांगी है। संबंधित भूमि चिह्नित कर इसके लिए इंवेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी कंपनी के जिम्मेदारों ने चर्चा की।
विज्ञापन

इसी क्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिजीत रॉय ने मंगलवार को संडीला स्थित फैक्टरी का जायजा लेने के बाद आसपास के इलाके में नई यूनिट की संभावनाएं भी तलाशीं। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने बताया कि संडीला औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी लगभग 1300 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में यहां फैक्टरी शुरू की गई थी। अब यहां एक नई यूनिट लगाने की तैयारी है। प्रबंधक निदेशक ने दावा किया कि नई यूनिट स्थापित होने पर प्रत्यक्ष तौर पर 200 युवाओं को रोजगार मिलेगा। सैकड़ों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान गौरव सिन्हा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्तार नकी आदि मौजूद रहे। पूरे मामले पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में मौखिक वार्ता हुई है। अभी कोई नया अनुबंध नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed