{"_id":"6a8496381c92e8d9410f3e2d","slug":"salaries-of-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155027-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डाटा पूर्ण न करने पर 128 विद्यालयों का वेतन रोका, 500 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डाटा पूर्ण न करने पर 128 विद्यालयों का वेतन रोका, 500 को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के विद्यार्थियों के विभागीय पोर्टल व यू डायस पोर्टल में अंतर मिलने पर 128 विद्यालयों का वेतन रोकने के साथ 500 विद्यालयों को मान्यता समाप्त की चेतावनी दी गई। समय सीमा में विद्यार्थियों का विवरण समान न होने पर प्रधानाचार्यों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 628 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 56 राजकीय, 72 एडेड और 500 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों का ऑनलाइन विवरण अपडेट किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल और यू डायस प्लस पोर्टल पर विवरण का मिलान किया जा रहा है। विद्यालय की ओर से दर्ज किए गए ऑनलाइन पोर्टल विवरण का मिलान किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की संख्या में कक्षावार अंतर आ रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्यों को उक्त विवरण को सही करने के निर्देश दिए गए थे मगर इसके बावजूद अभी भी विद्यालयों की ओर से विवरण सही नहीं किया गया है।
इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी राजकीय, एडेड विद्यालयों का वेतन रोक दिया है और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि जब तक दोनों डाटा समान नहीं होते, अगस्त का वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा। वहीं वित्तविहीन सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को डाटा पूरा न करने पर उनकी मान्यता समाप्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव को कार्रवाई के लिए लिखने की चेतावनी दी गई हैं।