फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   OPD reopens after three days; patients flock in.

Hardoi News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी उमड़े मरीज

Tue, 18 Aug 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
OPD reopens after three days; patients flock in.
फोटो-07- मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ नजर आई। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस और फिर रविवार के चलते ओपीडी बंद रही और सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित हुुईं। सोमवार को बारिश के चलते मरीज कम पहुंचे। ऐसे में मंगलवार को पंजीकरण कराने से लेकर चिकित्सीय परामर्श और दवा काउंटर पर मरीज व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

ओपीडी में मंगलवार को सुबह आठ बजे से पहले ही मरीजों की भीड़ लगी रही। काउंटर खुलने से पहले ही पर्चा बनवाने के लिए भीड़ लग चुकी थी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक काउंटरों पर करीब 3157 पर्चे बने। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों की सबसे अधिक भीड़ सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर में जनरल मेडिसिन की रही।
विज्ञापन

चिकित्सक विवेक सिंह की ओपीडी में 325 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इसके अलावा हड्डी रोग विभाग में भी 365 से अधिक मरीज रहे। जनरल सर्जरी विभाग, बाल विभाग, दंत और नेत्र विभाग हर जगह सिर्फ मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि अवकाश के बाद ओपीडी संचालित होने से भीड़ बढ़ी है। सभी मरीजों को दवा दिए जाने के बाद ही काउंटर बंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed