{"_id":"697f8d8ed2462e7d9a010bde","slug":"angry-over-his-wifes-departure-to-her-parents-home-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-144239-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटना थाना क्षेत्र के सधिनावां गांव में रविवार सुबह हुई।
सधिनावां निवासी धर्मपाल (40) मजदूरी करते थे। पत्नी सुशीला के मुताबिक, घर में नल नहीं है। रविवार सुबह नल लगाने के लिए प्लंबर बुलाया गया। फिर धर्मपाल गांव में ही मजदूर लेने गए लेकिन मजदूर नहीं मिल पाए। मजदूर न मिलने पर पति धर्मपाल से उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने मायके जाने की बात कही। पति धर्मपाल ने मायके जाने से मना किया।
धर्मपाल ने कहा कि अगर तुम मायके गईं तो वह फंदा लगा कर जान दे देंगे। नाराज धर्मपाल कमरे के अंदर चले गए। वह कपड़ों से भरा बैग लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गईं। इस दौरान धर्मपाल के भाई श्याम पाल कमरे की ओर गए। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर धर्मपाल का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। सुशीला और पुलिस को सूचना दी गई।
पति का शव देखकर सुशीला बिलख पड़ीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। धर्मपाल के परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति-पत्नी का आपसी विवाद होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे धर्मपाल
भाई के मुताबिक, धर्मपाल और उनकी पत्नी में अक्सर कहासुनी हुआ करती थी। इससे पहले भी धर्मपाल खुदकुशी करने के दो बार प्रयास कर चुके थे लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था।
Trending Videos