{"_id":"6a6a39adf1d2edae5e0c5582","slug":"arbitrary-practices-regarding-morning-and-evening-attendance-of-workers-in-five-blocks-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154008-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच ब्लॉकों में श्रमिकों की सुबह और शाम की हाजिरी में मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच ब्लॉकों में श्रमिकों की सुबह और शाम की हाजिरी में मनमानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वीबीजीरामजी भी जिम्मेदारों की लापरवाही का शिकार होने लगी है। पांच ब्लॉकों में श्रमिकों की सुबह और शाम की हाजिरी में मनमानी हो रही है। शासन ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय ने इसमें सुधार और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा के स्थान पर संचालित वीबीजीरामजी में भी श्रमिकों को एक साल में 125 दिन का रोजगार दिया जाना है। इसके लिए काम पर लगाए जाने वाले श्रमिकों के ई मस्टर रोल जारी होते हैं। श्रमिकों के कार्यस्थल पर आने की सुबह और शाम को नेशलन मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) पर लिए जाने की व्यवस्था दी गई है। एनएमएमएस पर श्रमिकों की लगाई जाने वाली हाजिरी ऑनलाइन होने से पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगती है। बुधवार को ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में एनएमएमएस पर हाजिरी की समीक्षा में विकास खंड सांडी, भरावन, संडीला, शाहाबाद और टड़ियावां में काम पर लगाए गए श्रमिकों की सुबह और शाम की हाजिरी बड़ा अंतर मिला। इन ब्लॉकों के कार्यक्रम अधिकारियों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को हाजिरी की नियमित मॉनीटरिंग किए जाने के निर्देश दिए गए है।
बताया गया कि ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय की तरफ से हाजिरी लगाने में मनमानी करने वाले कर्मियों की जिम्मेदारी भी तय किए जाने के लिए कहा गया है। वहीं अन्य ब्लॉकों में भी श्रमिकों की हाजिरी नियमित रूप से सुबह और शाम को लगवाई जाए। बताया गया कि 19 ब्लॉकों में कार्यस्थल पर लगे 21,524 श्रमिकों की सुबह हाजिरी ली गई, जबकि 5,839 श्रमिकों की ही शाम को हाजिरी लगाई गई है।
विज्ञापन
-- -
सभी कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि कार्यस्थल पर लगाए जाने वाले सभी श्रमिकों की सुबह और शाम को नियमित रूप से हाजिरी लगवाई जाए। हाजिरी में मनमानी करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। -संतोष कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार