सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arrangements were left in abeyance, causing severe traffic jams in the city.

Hardoi News: धरे रह गए इंतजाम, शहर में लगा भयंकर जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Arrangements were left in abeyance, causing severe traffic jams in the city.
फोटो- 31- बस स्टेशन के बाहर जाम में फंसी रोडवेज बस व पैदल आते यात्री। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय बस स्टेशन पर रविवार को यात्रियों और परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के चलते व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षा छूटने के बाद बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं, स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगे भीषण जाम के कारण बसें काफी देर तक फंसी रहीं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि रोडवेज बसें भी अपने गंतव्य तक पहुंचने और निकलने के लिए लेट हो गईं।
Trending Videos




पुलिस एसआई की भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं, रविवार के चलते आम यात्रियों की संख्या भी सामान्य से अधिक रही। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच होड़ मच गई इससे धक्कामुक्की की स्थिति बनी रही। पूछताछ केंद्र पर भी जानकारी लेने वालों की भीड़ रही। उधर, बस स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग और डग्गामार वाहनों के जमावड़े के कारण स्थिति काफी बिगड़ गई। स्टेशन से बाहर निकलने वाली बसें जाम में फंस गईं जिससे पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लंबे जाम के कारण वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए। कई यात्रियों को अपनी बस पकड़ने के लिए पैदल ही काफी दूर तक दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन





यात्रियों की अचानक बढ़ी संख्या के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था हुई थी। जाम खुलवाने के लिए बस स्टेशन पर गार्ड मौजूद रहे, चौराहे से यातायात पुलिस कर्मियों ने भी आकर जाम खुलवा दिया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। -
भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed